Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 12: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को पहले हफ्ते खूब प्यार मिला. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन पूरे ही गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
12वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 12वें दिन अब तक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹2.83 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹229.98 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹193.03 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ नेट का कलेक्शन किया था.
दूसरे वीकेंड तक हुई शानदार कमाई
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल और रवि किशन स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड पर भी ने अच्छी-खासी कमाई की. हालांकि दूसरे मंडे यानी 11वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.
बीते दिनों की कमाई
बीते दिनों की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते इस फिल्म ने 148.45 करोड़ कमाने के बाद इसने 8वें दिन 9.50 करोड़ कमाए. इसके बाद 9वें दिन फिल्म ने 13.50 करोड और 10वें दिन 13.25 करोड़ का कलेक्शन का किया. 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ एक गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, जितेंद्र जैसे स्टार्स शामिल हैं.