Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Kitchen Tips: गर्मी में दही को खट्टी होने से बचाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश]

Kitchen Tips: दही (Curd) खाने में बहुत अच्छी लगती है, गर्मी के मौसम ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। दही की तासीर ठंडी होती है जो अंदर से ताजगी देती है। इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जिस वजह से कुछ ही घंटों में दही खट्टी हो जाती है। अगर आपके […]

Kitchen Tips, Prevent Yogurt Tips, Dahi, Summer Special Tips

Kitchen Tips: दही (Curd) खाने में बहुत अच्छी लगती है, गर्मी के मौसम ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। दही की तासीर ठंडी होती है जो अंदर से ताजगी देती है। इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जिस वजह से कुछ ही घंटों में दही खट्टी हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ परेशानी हो रही है हम आपको बता रहे हैं कि आप इस मौसम में दही को खट्टा होने से कैसे बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ये हैं दही को खट्टा होने से बचाने के कारगर उपाय Kitchen Tips

दही जमाने के लिए सही बर्तन का करें चुनाव

अगर आप अपने घर पर दही जमाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप उसे स्टील या प्लास्टिक के बर्तन में जमाने के बजाए मिट्टी के बर्तन में जमाएं। इसमें दही गाढ़ी जमने के साथ टेस्टी भी जमती है। दरअसल मिट्टी का बर्तन एक्स्ट्रा पानी तो सोख लेता है। इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे ठंडी जगह पर ही रखें।

फ्रिज में करें स्टोर

आपको बता दें कि दही जमाने का सही समय रात का ही होता है। आप दही जमाने के लिए गुनगुना दूध लें और इसे जमा दें। जैसे ही आप सुबह उठें तो तुरंत ही दही को फ्रिज में रख दें। इससे आपकी दही खट्टी नहीं होगी।

दही जमाने का तरीका Kitchen Tips

दही जमाने के लिए आप दूध को गुनगुना कर लें और फिर इसे अच्छे से फेंट लें। जब दूध में झाग सा आ जाए तो आप इसमें दही जमाने के लिए जमोन डाल दें। इसके बाद आप इसे 3-4 घंटे के लिए रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि दही जमाने के लिए शुरुआती टेंपरेचर थोड़ा गर्म होना चाहिए। जैसी हील दही जम जाए तो आप इसे तुरंत ठंडी जगह पर रख दें। ऐसा करने से न तो दही खट्टी होगी और न ही खराब। आप इसे किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

First published on: May 27, 2023 10:53 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.