Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

इंटरनेट पर छाया हॉलीवुड की पॉप सिंगर लिजो का मिनी पर्स, जानिए इसमे क्या रखती हैं

अमेरिका की जानी-मानी पॉप सिंगर और रैपर लिजो lizzo इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुईं हैं। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं उसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। दरअसल,  रविवार को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स 2019  american music awards 2019 का आयोजन हुआ था। इस शो में कई सितारें पहुंचे […]

अमेरिका की जानी-मानी पॉप सिंगर और रैपर लिजो lizzo इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुईं हैं। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं उसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। दरअसल,  रविवार को अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स 2019  american music awards 2019 का आयोजन हुआ था। इस शो में कई सितारें पहुंचे जिसमे से एक थी सिंगर लिजो। 

इस शो में लिजो एक अलग अंदाज में नजर आई। अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स 2019  (American Music Awards 2019) का आयोजन लॉस एंजलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में किया गया था। इस अवार्ड शो में हॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी बड़े और नामी सितारे जैसे टेलर स्विफ्ट, निक जोनस और उनके भाई (जोनस ब्रदर्स), दुआ लीपा, सेलेना गोमेज, हालसी, शॉन मेंडेस और कमीला काबेओ संग अन्य पहुंचे थे। 

लिजो इस अवार्ड शो  (Awards Show) में बेहद खूबसूरत ऑरेंज ड्रेस में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने साथ एक व्हाइट कलर का मिनी पर्स (Lizzo Mini Purse) कैरी किया था। इस क्यूट पर्स का साइज देखकर वहां हर कोई हैरान रह गया था। लिजो का ये फैशन सबको खूब पसंद आया। लिजो ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर लिखा, 'मेरे पर्स का साइज उतना ही बड़ा है जितना मुझे लोगों की बातों से फर्क पड़ता है।

इतना ही नहीं जब लिजो से पूछा गया कि उनके इस छोटे से बैग में क्या है तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि वे इसमें टेम्पोन और टकीला की बोतल लेकर आई हैं। बता दें कि लिजो का असली नाम मेलिसा जेफर्सन है। उनका सिंगर चार्ली XCX संग गाया गाना ब्लेम इट ऑन योर लव और लाइक अ गर्ल और टेम्पो काफी फेमस हुए हैं।

First published on: Nov 26, 2019 08:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.