---विज्ञापन---

Major B’O Collection Day 5: ‘मेजर’ के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, किया सिर्फ इतना कारोबार

Major B’O Collection Day 5: साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मेजर’ (Major) 3 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ था। मगर ये फिल्म हिन्दी वर्जन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म सिनेमाघरों पर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘विक्रम’ के आगे घुटने टेकती […]

Major B’O Collection Day 5: साउथ सिनेमा की फिल्म ‘मेजर’ (Major) 3 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस में हाई बज बना हुआ था। मगर ये फिल्म हिन्दी वर्जन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म सिनेमाघरों पर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘विक्रम’ के आगे घुटने टेकती दिखाई दे रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट ही दर्ज की जा रही है। वहीं, अब इस फिल्म के 5वे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Major Box Office Collection Day 5) सामने आया है, जो बेहद निराशाजनक हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़ों को शेयर किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। हिंदी वर्जन के कलेक्शन की बात करें तो, शुक्रवार 1.10 करोड़, शनिवार को 1.51, रविवार को 2.05, सोमवार को फिल्म ने 85 लाख और मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 83 लाख ही कमाए हैं। देखा जाए तो 5 दिनों में इस फिल्म ने टोटल 6.34 करोड़ का कारोबार किया है। इसके अलावा फैंस को बता दें कि इस फिल्म की कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के अद्भुत साहस और पराक्रम पर बेस्ड है।

 

और पढ़िए –  Bhool Bhulaiyaa 2 B’O Day 19: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिरी ‘भूल भुलैया 2’, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

 

आगे बता दें कि एक्शन और रोमांस से भरी इस फिल्म में साउथ के स्टार अदिवि शेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर अहम रोल में नजर आ रही हैं, जबकि प्रकाश राज ने मेजर के पिता की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर जी.एम.बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीज ने किया है और फिल्म को तेलुगू सुपर स्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में शहीद मेजर के बचपन, लव स्टोरी और देश के लिए दिए गए योगदान को दिखाया गया है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉक्स ऑफिस  से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 08, 2022 05:32 PM