---विज्ञापन---

शहनाज गिल ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज, बोलीं ‘हमें बेचारी कहना बंद करो’

Bollywood News In Hindi: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इस मौके पर बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video Viral) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो […]

Bollywood News In Hindi: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इस मौके पर बिग बॉस फेम शहनाज गिल का एक वीडियो (Shehnaaz Gill Video Viral) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो बेबाकी से अपनी बात रखती हुई नजर आ रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आप वीडियो में सुन सकते हैं कि, शहनाज गिल मां, बेटी और बेटे को लेकर अपना एक पक्ष रखती हुईं नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने कहा कि, ‘लड़कियों को कोमल और नाजुक नहीं कहना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने खुद पर विश्वास रखने के महत्व के बारे में भी बताया।’ शहनाज गिल ने महिला सशक्तिकरण पर बात रखी और कहा कि, लड़कों और लड़कियों के बीच फर्क नहीं करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने एक समान व्यवहार करने की बात कही।’

शहनाज गिल ने कहा कि, ‘तुम्हारी जिंदगी में तुमने अच्छा सिखाया होगा ना तो तुम्हें सुख बेटा भी दे सकता है और बेटी भी दे सकती है। लड़कियों को कोमल, नाजुक और नासमझ बोलना बंद करो। हम बेचारियां बिल्कुल भी नहीं हैं।’ शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगों को भी साफ मन का होने की नसीहत देते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं कमेंट्स की बात करें तो एक फैन ने लिखा, ‘एक सुंदर और सच्ची आत्मा।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपको प्यार और गर्व’। ऐसे हजारों फैंस है जो उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे है और उनपर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, शहनाज जल्द ही सलमान सान के साथ एक फिल्म में आने वाली हैं।

 

First published on: May 08, 2022 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.