---विज्ञापन---

प्रियंका को माफ करने के मूड में नहीं है सलमान, अब रूठे दबंग खान को कैसे मनाएंगी देसी गर्ल !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई है। वहीं बीते ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत से किनारा किया है। बताया गया कि प्रियंका ने बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी के चलते भारत को छोड़ा है फिर कहा गया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब खबरों में बनी हुई है। वहीं बीते ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत से किनारा किया है। बताया गया कि प्रियंका ने बॉयफ्रैंड निक जोनस से शादी के चलते भारत को छोड़ा है फिर कहा गया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म मिल गई है। हालांकि उनकी वो हॉलीवुड फिल्म भी ठंडे बस्ते में जा चुकी है। वहीं हाल ही में प्रियंका ने सलमान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म के लिए ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। ऐसे में कहा जा रहा था कि शायद प्रियंका सलमान को पटाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब लग रहा है कि सलमान प्रियंका से बात करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं है।

 इतिहास गवाह है सलमान का जब कोई दिल दुखाता है तो वो आसानी से उनकी माफी का हकदार नहीं बन पाता है। ऐसे में प्रियंका को भी भाईजान इतनी जल्दी माफ नहीं करने वाले है। सलमान के परिवार से जुड़े सोर्सेज की मानें तो प्रियंका ने जिस तरह से भारत छोड़ी है उसे देखते हुए सलमान और उनकी फैमिली किसी भी हाल में प्रियंका को माफ नहीं करने वाली है। ऐसे में प्रियंका कैसे सलमान की फैमिली और उनको मनाती हैं ये देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम है।

First published on: Aug 13, 2018 10:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.