Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: एकसाथ लंच करती दिखीं जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन, शेयर की तस्वीरें

Janhvi Kapoor Photos: बॉलीवुड सितारे अक्सर आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसी का एक उदाहरण, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर है, जिसमें जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन एक साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें […]

Janhvi Kapoor Photos: बॉलीवुड सितारे अक्सर आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसी का एक उदाहरण, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर है, जिसमें जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन एक साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), अजय देवगन की बेटी न्यासा संग दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि तस्वीरें देख कर ये साफ जाहिर हो रहा है कि जान्हवी कपूर अपने फ्रेंड्स के साथ वेकशेन पर गई हैं, जहां से उन्होंने तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके साथ न्यासा देवगन (Nysa Devgan) भी मस्ती करती दिख रही हैं। दोनों ने ही रेड कलर का वनपीस कैरी किया है, जो उनपर काफी सूट कर रहा है। वहीं बता दें कि न्यासा की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में होती है, उनकी फोटोज-वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। फैन्स को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड स्टार किड्स की ये फोटो देख फैंस से रहा नहीं गया और उन्होंने उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा ‘लगता है दोनों साथ में फिल्मों में नजर आएंगी’। तो वहीं दूसरे ने कहा ‘दो स्टार्स एक साथ’। अब आगे जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास ‘गुड लक जेरी’, ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और ‘बवाल’ है। इसके अलावा वो बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’ में भी नजर आएंगी। बवाल में जान्हवी कपूर जोड़ी वरुण धवन के साथ नजर आएगी, तो वहीं मिस्टर और मिसेज माही में वो राजकुमार राव के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी।

First published on: Jul 03, 2022 05:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.