YouTuber Lashes Out Troller: यूट्यूबर अरमान मलिक और परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक चर्चाओं में हैं. दरअसल अरमान मलिक, उनकी पत्नी पायल और उनके मासूम बच्चों को लोग सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रह हैं. कई यूजर्स तो पायल के नवजात बेटे के लिए गंदी बातें कर रहे हैं और उसे बद्दुआएं तक दे रहे हैं. जिसके बाद एक मां होते हुए पायल का सब्र टूट गया और ट्रोलर्स पर उनका गुस्सा फूट पड़ा.
अपने लेटेस्ट व्लॉग में पायल ने हेटर्स को सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा, ‘हमारा नाम लेकर गंदगी फैलाना बंद करो. ना हम किसी की बुराई में हैं ना अच्छे में. लेकिन मेरे बच्चों को इसमें मत घसीटो.’ पायल हाल ही में अपने चौथे बेटे की मां बनी है, और उनकी आवाज में साफ तौर पर दर्द महसूस हो रहा था. उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बच्चों को निशाना बनाया गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…