Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

यूट्यूब लाइव में बिना कपड़ों के दिखा था ये टीवी स्टार, अब घर के पास मिली लाश

Matt Brown Death: हॉलीवुड की टीवी इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज एक्टर मैट ब्राउन का निधन हो गया है. उन्होंने ने महज 43 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

---विज्ञापन---

Matt Brown Death: हॉलीवुड की टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर समाने आई है. यहां टीवी के फेमस और दिग्गज एक्टर मैट ब्राउन का निधन हो गया है. ‘अलास्कन बुश पीपल’ जैसे पॉपुलर अमेरिकी टीवी शो में काम करने वाले मैट ब्राउन ने महज 43 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर उन्हीं के भाई बेयर ब्राउन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. बताया जा रहा है कि मैट ब्राउन ने खुद ही अपनी जिंदगी को खत्म किया है. इसके अवाला, मरने से पहले वो यूट्यूब लाइवस्ट्रीम पर भी आए थे, इस दौरान उन्होंने अपने शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं पहना था. जैसे ही मैट ब्राउन के निधन की खबर सामने आई पूरी इंडस्ट्री में शोक की लगर हो पड़ी है.

भाई ने दी मौत की जानकारी

मैट ब्राउन के निधन की जानकारी उनके भाई बेयर ब्राउन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है. उनके भाई बेयर ने बताया कि 43 साल के मैट ब्राउन का शव उनके घर के पास वाशिंगटन की एक नदी से बरामद किया गया था. इसके साथ ही बेयर ने बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत से ही शक था कि कहीं मैट खुद ही जान ना ले लें. लेकिन उन्हें जिसका डर था, वहीं हुआ. शनिवार को ओकानोगन नदी में मैट का शव मिला. बेयर ने एक टिकटॉक वीडियो में कहा, ‘कुछ घंटे पहले नदी में एक शव मिला था और उसकी पहचान मैट के रूप में हुई है.’

---विज्ञापन---

यूट्यूब लाइव में बिना कपड़ों के दिखा टीवी स्टार

पेज सिक्स और मार्का डॉट कॉम के अनुसार, पिछले हफ्ते मैट यूट्यूब लाइव पर आए थे, जहां वो बिना कपड़ों के दिखाई दिए. इस दौरान वो जो बातें कर रहे थे, वो क्लियर नहीं थी. इसके अलावा, उनके हाथ में एक बंदूक जैसी दिखने वाली चीज भी दिखाई दी. उनके यूट्यूब वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘मैं अभी भी जिंदा हूं, बेबी.’ बेयर ब्राउन के बताए अनुसार, उनके भाई मैट काफी लंबे समय से परिवार से अलग रह रहे थे.

First published on: May 31, 2026 07:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola