Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

आंखों में गुस्सा लिए दिखे सलमान खान, SVC63 के सेट से आई ‘भाईजान’ की पहली झलक, ऐसा रहा फैंस का रिएक्शन

Salman Khan First Look From SVC6363: सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म SVC63 के सेट से उनकी पहली झलक सामने आई है. अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

Salman Khan’s First Look From SVC6363: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मृतभूमि’ के लिए प्रमोशन कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म ‘काला हिरण शिकार’ के पोस्टर को लेकर भी सलमान खान सुर्खियों में हैं. इन्हीं चर्चाओं और खबरों के बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर सामने आई, जो इस समय पूरी इंटरनेट पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि सलमान की ये तस्वीर नयनतारा के साथ आ रही उनकी अपकमिंग फिल्म SVC63 के सेट से आई है. सलमान की ये तस्वीर आते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते है.

SVC63 के सेट से आई सलमान की झलक

हाल ही में सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू की है. अभी तक इस फिल्म का ऑफिशियल कोई टाइटल सामने नहीं आया है. इस समय सलमान की इस फिल्म को SVC63 के नाम से पुकारा जा रहा है. इसी बीच सलमान खान की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई और देखते ही देखते वायरल हो गई है. सलमान की इस तस्वीर को Sachin Tyagi के एक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ ही इस पोस्ट में बताया गया है कि सलमान खान की ये तस्वीर फिल्म SVC63 के सेट से सामने आई है.

---विज्ञापन---

आंखों में गुस्सा लिए दिखे सलमान खान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में सलमान खान फुलऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सलमान का चेहरा देख साफ पता चल रहा है कि वो बहुत गुस्सा में है. उनकी आंखों में आग की तरह गुस्सा का नजर आ रहा है. इसके अलावा, तस्वीर में उनके आस-पास कई सारें लोगों की भीड़ लगी हुई है. सलमान की ये तस्वीर देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए. जैसे एक फैन ने लिखा, ‘सलमान को SVC63 के लिए शुभकामनाएं’, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘SVC63 ब्लॉकबस्टर है.’

First published on: May 31, 2026 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola