भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 21 जुलाई की सुबह उस समय हुआ, जब रोहित मलिहाबाद में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने दोस्त शोभित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक डिवाइडर तोड़कर गलत दिशा से आ रहा था, जिससे टक्कर बेहद भीषण हुई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रोहित का हेलमेट टूट गया और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके दोस्त शोभित भी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर रोहित शर्मा की जान नहीं बचा सके। वहीं, शोभित का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रोहित के भाई मंजेश ने बताया कि वह सोमवार शाम शूटिंग के लिए मलिहाबाद गए थे और परिवार को उनके इस तरह लौटने की उम्मीद नहीं थी। रोहित शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक के तौर पर भी सक्रिय थे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए निर्देशन से दूरी बना ली थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने दोबारा काम शुरू किया था। उनके निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार में शोक की लहर है। रोहित अपने पीछे माता-पिता और छोटे भाई को छोड़ गए हैं।
---विज्ञापन---
Young Actor Loses Life in Fatal Crash । सड़क हादसे में गई जान, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ‘टक्कर’ !
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 21 जुलाई की सुबह उस समय हुआ, जब रोहित मलिहाबाद में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने दोस्त शोभित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
First published on: Jul 22, 2026 02:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola