Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बंधन में बंधा 3000 करोड़ के Birla एम्पायर का बेटा, पापा पर टिकी निगाहें

Yash Birla: बिजनेस टायकून यश बिरला इस समय अपने बेटे वेदांत बिरला की वेडिंग रिसेप्शन में अपने लुक की वजह से सुर्खियों में है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 4, 2025 19:08
Share :

Yash Birla: देश के बिजनेस टायकून कहे जाने वाले यश बिरला इस समय अपने बेटे वेदांत बिरला की शादी को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में बिरला परिवार के चिराग वेदांत बिरला शादी के बंधन में बंधे हैं. यश बिरला और अवंती बिरला के बेटे वेदांत की शादी संजीव और सुप्रिया कुलकर्णी की बेटी तेजल कुलकर्णी के साथ 2 नवंबर को एक इंटिमेट वेडिंग में हुई. इसके बाद 3 नवंबर की रात को मुंबई में वेदांत और तेजल का स्टार-स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया गया. इसमें राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां पहुंची. लेकिन इसके बाद भी सारी की सारी लाइमलाइट दूल्हे के पापा यशोवर्धन उर्फ यश बिरला लूट ले गए.

3000 करोड़ का बिजनेस एंपायर संभाल रहे यश बिरला ने इस पार्टी में अपने फैशन सेंस की वजह से पेपराजी के कैमरों का अटेंशन ग्रैब कर लिया. बेटे-बहू के वेडिंग रिसेप्शन में यश बिरला हीरो से लदकर कुछ इस अंदाज में पहुंचे कि सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2025 07:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola