Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nita Ambani Steals The Spotlight! बहू Radhika Merchant पर भारी पड़ीं सास ! हार पर टिकी नजरें !

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में नीता अंबानी अपने रॉयल लुक को लेकर चर्चा में रहीं। आइवरी सिल्क साड़ी और हीरे-रूबी से जड़े शानदार नेकलेस ने सभी का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर फैंस उनके एलिगेंट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों का मानना है कि उन्होंने अपनी मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 21, 2026 15:27
Share :
Nita Ambani

सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में राजनीति, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के रॉयल लुक की हो रही है। आइवरी रंग की सिल्क साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके लुक का सबसे खास आकर्षण हीरे और रूबी से जड़ा शानदार नेकलेस रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स नीता अंबानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने एलिगेंट अंदाज और शाही व्यक्तित्व से पूरी महफिल लूट ली। वहीं, उनके स्टाइल और ग्रेस को देखकर फैंस उन्हें “क्वीन ऑफ ग्रेस” भी कह रहे हैं। यही वजह है कि उनके वीडियोज़ और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

First published on: Jun 21, 2026 03:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola