Who is Taarak Mehta Shailesh Lodha’s Son-in-law: टीवी के तारक मेहता यानी एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा 6 जुलाई 2026 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शाश्वत स्वर के साथ शादी के बंधन में बंधने गई हैं. सोशल मीडिया पर इस शादी की वायरल तस्वीरें देखकर लोग कह रहे हैं शादी में शैलेश लोढ़ा ने दोनों हाथों से पैसा लुटाया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पहुंचे के बाद इस शादी की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई. वहीं, शाही खानों से लेकर भव्य सजावट तक हर एक डिटेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि ये वही शाही महल है जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग हुई थी.
वायरल तस्वीरों में उम्मेद भवन पैलेस की शाही सजावट भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. बता दें एक तरफ जहां शैलेश लोढ़ा की बेटी एक बुक राइटर हैं. वहीं, एक्टर के दामाद शाश्वत स्वर बैंकिंग सेक्टर में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं. शाश्वत स्वर इन दिनों सिंगापुर में रह रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…