बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित आमिर के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण अंदाज में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया। इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी इस खास मौके का हिस्सा बनीं। हालांकि दोनों मीडिया से दूर रहीं और पैपराजी के सामने नजर नहीं आईं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और समारोह में मौजूद रहीं। आमिर के साथ दोनों के सौहार्दपूर्ण रिश्ते एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए। शादी में आमिर के तीनों बच्चे—जुनैद खान, आयरा खान, उनके पति नूपुर शिखरे और आजाद खान शामिल हुए। वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस समारोह का हिस्सा बना। सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और परिवार की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया। इस खास मौके पर आमिर की मां जीनत हुसैन, उनकी बहनें और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस भी आमिर खान और गौरी स्प्रैट को उनकी नई जिंदगी के लिए दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
Aamir Khan की तीसरी शादी में शामिल हुईं दोनों Ex-बीवी Reena Dutta-Kiran Rao,तीनों बच्चे बनें बाराती!
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित आमिर के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी बेहद निजी और सादगीपूर्ण अंदाज में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया।
First published on: Jul 05, 2026 06:28 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola