Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV Couple Tanvi Thakkar-Aditya Kapadia ने किया Divorce का ऐलान, शादी के 5 साल बाद हुए अलग।

टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने पति आदित्य कपाड़िया से अलग होने का ऐलान कर दिया है। शादी के पांच साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 5, 2026 17:49
Share :
Tanvi Thakkar

टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने पति आदित्य कपाड़िया से अलग होने का ऐलान कर दिया है। शादी के पांच साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। तन्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए बताया कि यह उनकी जिंदगी के सबसे कठिन और भावनात्मक फैसलों में से एक है। उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। एक्ट्रेस ने साफ किया कि इस फैसले में किसी तरह की कड़वाहट, विवाद या ड्रामा नहीं है, बल्कि दोनों ने एक-दूसरे और अपने परिवारों का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है। अपने पोस्ट में तन्वी ने मीडिया, दोस्तों और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह इस विषय पर किसी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देंगी। पोस्ट शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया। बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें और पोस्ट कम होने के बाद अलगाव की अटकलें तेज हो गई थीं। तन्वी और आदित्य की मुलाकात टीवी शो ‘एक दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने 2021 में कोर्ट मैरिज की थी और 2023 में बेटे कृषय का स्वागत किया था।

First published on: Jul 05, 2026 05:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola