Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anshula Kapoor को सौतेली बहनों Janhvi-Khushi ने दिया सरप्राइज़, दुल्हन बन रही बहन ने लुटाया प्यार।

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कपूर परिवार में शादी की खुशियां चरम पर हैं। बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 5, 2026 17:35
Share :
Anshula Kapoor

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कपूर परिवार में शादी की खुशियां चरम पर हैं। बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मेहंदी समारोह में अंशुला ने पारंपरिक ग्रीन की जगह खूबसूरत टील ब्लू पटोला लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल नजर आईं। उन्होंने हैवी मेहंदी की बजाय सिंपल और मिनिमलिस्टिक डिजाइन चुना। वहीं रोहन ठक्कर ने ढोल-नगाड़ों के बीच शानदार अंदाज में एंट्री की और मेहंदी सेरेमनी के दौरान अंशुला के हाथों में अपना नाम भी खोजते नजर आए। मेहंदी के साथ अंशुला की चूड़ा और कलीरे की रस्म भी निभाई गई। इस पूरे समारोह को जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने अंशुला के लिए सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था। अंशुला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दोनों बहनों का आभार जताते हुए लिखा कि यह सरप्राइज उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में से एक रहेगा। फंक्शन में नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, वरुण धवन, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और ओरी समेत परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं अर्जुन कपूर भी बहन की शादी की हर रस्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। मेहंदी समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

First published on: Jul 05, 2026 05:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola