Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Why Did Shah Rukh & Salman Skip Aamir Khan’s Wedding? ‘जिगरी यार’ की गैरमौजूदगी से उठे सवाल !

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था और समारोह में केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 6, 2026 16:51
Share :
Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था और समारोह में केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हुए। इस खास मौके पर आमिर और गौरी के चारों बच्चे भी मौजूद रहे। परिवार के साथ उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और महाराष्ट्र के नेता राज ठाकरे सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान और सलमान खान की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है। बॉलीवुड की मशहूर तिकड़ी माने जाने वाले आमिर, शाहरुख और सलमान अक्सर खास मौकों पर साथ नजर आते रहे हैं। ऐसे में आमिर की शादी में दोनों सुपरस्टार्स का शामिल न होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि सलमान खान भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल, दोनों की ओर से शादी में शामिल न होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी वजह से फैंस अब उनके शुभकामना संदेश का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jul 06, 2026 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola