बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। 61 वर्षीय अभिनेता ने बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी को पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। शादी में आमिर के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान अपने पति नूपुर शिखरे के साथ और आजाद खान शामिल हुए। वहीं गौरी का बेटा भी इस समारोह का हिस्सा बना। चारों बच्चों की मौजूदगी ने इस शादी को और भी खास बना दिया। सभी मेहमान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आए। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, कॉमेडियन वीर दास अपनी पत्नी शिवानी माथुर और अभिनेत्री एली अवराम भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुए। राजनीतिक नेता राज ठाकरे ने भी परिवार सहित पहुंचकर आमिर और गौरी को बधाई दी। बॉलीवुड, बिजनेस, क्रिकेट और राजनीति जगत की हस्तियों की मौजूदगी ने इस शादी को बेहद खास बना दिया। शादी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस आमिर खान और गौरी स्प्रैट को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
Aamir Khan’s Third Wedding Creates Buzz! ‘खास वक्त’ पर एक्टर ने Gauri Spratt को बनाया तीसरी बीवी !
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। 61 वर्षीय अभिनेता ने बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी को पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट संग शादी कर ली है। 61 वर्षीय अभिनेता ने बेहद निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी को पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने इसे यादगार बना दिया।
First published on: Jul 05, 2026 05:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola