Anshula Kapoor and Rohan Thakkar Wedding: कपूर खानदान ने आज जश्न का माहौल है. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला ने आज 6 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी रचाई. हाल ही में अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं.
एक-दूसरे के हुए अंशुला-रोहन
अपने इंस्टाग्राम पर रोहन संग शादी की फोटोज शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा, ‘सभी लोगों में से. सभी जगहों में से. सभी टाइमिंग में से. ये तुम थे. हर मोड़ पर अब भी तुम हो. तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो.’
शादी की तस्वीरें वायरल
अंशुला और रोहन अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. अंशुला और रोहन की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में अंशुला कपूर और रोहन बेहद प्यारे लग रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को देखते हुए मुस्कुराते काफी खूबसूरत लग रहे हैं. रोहन का हाथ पकड़े गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में अंशुला बेहद खूबसूरत और खुश लग रही हैं. फैंस लगातार अंशुला-रोहन को बधाइयां दे रहे हैं.

कपूर खानदान में जश्न का माहौल
अंशुला-रोहन ने ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए हैं. शादी में अंशुला गुलाबी रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जबकि रोहन आइवरी रंग की शेरवानी में हैंडसम दिखे. कपूर खानदान की इस शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर समेत परिवार के कई करीबी इस खास मौके पर मौजूद रहे.
कौन हैं रोहन ठक्कर?
बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. रोहन करण जौहर की कंपनी ‘धर्माटिक एंटरटेनमेंट’ के डिजिटल डिवीजन में लेखक के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और स्क्रीनप्ले राइटिंग की पढ़ाई की है और लंबे समय से मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं. अंशुला और रोहन की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. पहले दोनों दोस्त बने फिर जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया और अब 7 जुलाई को दोनों की शादी हो गई.