आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर अब मिस से मिसेज शरण शर्मा बन चुकी हैं। 11 जुलाई को आकांक्षा ने फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही कपल की जमकर चर्चा होने लगी। इसके साथ ही फैंस के बीच सवाल उठने लगा कि आखिर कौन हैं आकांक्षा के दूल्हे राजा शरण शर्मा? शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं, जिन्होंने पिछले करीब 13 सालों में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया। बतौर डायरेक्टर शरण को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से मिली, जिसमें जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का निर्देशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरण शर्मा की नेट वर्थ करीब 5 से 15 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का जरिया फिल्म डायरेक्शन और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स हैं। आकांक्षा और शरण करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने अपनी शादी के लिए 11 जुलाई की तारीख चुनी, क्योंकि इसी दिन चार साल पहले उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। फिलहाल कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं और फैंस दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।
---विज्ञापन---
Who Is Alia Bhatt’s ‘Brother-in-Law’? चर्चा में आए Akansha Ranjan के पति Sharan Sharma, जानिए सबकुछ
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर अब मिस से मिसेज शरण शर्मा बन चुकी हैं। 11 जुलाई को आकांक्षा ने फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही कपल की जमकर चर्चा होने लगी।
First published on: Jul 12, 2026 02:10 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola