Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘जौहर’ वाले सीन को स्वरा भास्कर ने बताया ‘कायरतापूर्ण’, सोशल मीडिया पर गुस्साए लोग

Swara Bhasker on Padmaavat: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन पर सवाल खड़े करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे.

Swara Bhasker on Padmavat
Swara Bhasker on Padmavat

Swara Bhasker on Padmaavat: बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं. लंबे समय से एक्ट्रेस किसी फिल्म या सीरीज में नजर आईं. लेकिन अपने बयानों को लेकर स्वरा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म पद्मावत को लेकर ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मचा गया. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘जौहर’ वाले सीन को लेकर सवाल खड़े किए. बता दें स्वरा ने फिल्म की रिलीज के बाद भी संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था और फिल्म की कड़ी आलोचना की थी और अब एक बार फिर उन्होंने फिल्म के जौहर वाले सीन पर सवाल खड़े किए हैं.

फिर से विवादों में स्वरा भास्कर

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं स्वरा भास्कर ने अपने उस बयान का बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जौहर’ को फिल्म में जिस तरह दिखाया गया है, वो महिलाओं के प्रति गलत संदेश देता है. ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में आयोजित एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने पद्मावत के जौहर वाले सीन पर खुलकर चर्चा की. एक्ट्रेस ने तर्क दिया कि इस तरह की फिल्में समाज में महिलाओं के प्रति ये धारणा मजबूत करती हैं कि अगर वो रेप विक्टिम हैं या उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्हें जीने का अधिकार नहीं है. इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे महिला का सम्मान केवल उसकी शारीरिक पवित्रता से ही जुड़ा है.

---विज्ञापन---

‘जौहर’ वाले सीन पर क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

इस विषय पर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा- ‘भगवान न करे कि मैं कभी भी रेप का शिकार होती, लेकिन अगर मेरे साथ कुछ गलत होता तो मुझे उनकी फिल्म क्या संदेश देती? यही कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे अपनी जान दे देनी चाहिए, मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? आखिर आप हमारे समाज को क्या बताना चाहते हैं? यहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैल चुकी है, तो क्या आप हमारे समाज की महिलाओं को ये मैसेज देना चाहते हैं कि जिनके साथ रेप हुआ है वो जीने के लायक नहीं हैं, उन्हें खुदकुशी कर लेनी चाहिए? वो इज्जतदार और बहादुर महिलाएं भी कहला सकती थीं? क्या रेप का मतलब महिला की जिंदगी का अंत है? ये बहुत ही आपत्तिजनक है.’

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के लोग

स्वरा का बयान ये बयान तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद एक्ट्रेस की जमकर आलोचना हो रही है. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार स्वरा भास्कर को इस बयान के लिए ट्रोल कर रहे हैं. सोशल प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जताई. एक ने कहा कि इस तरह कमरे में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, जबकि उस समय की महिलाओं के लिए इससे जूझना बहुत मुश्किल था.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो मलिक मुहम्मद जायसी की 1540 की महाकाव्य कविता ‘पद्मावत’ पर आधारित फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी. कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई थी. हालांकि बाद में फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 01, 2026 04:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola