Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nepal बाढ़ से दर्द में Manisha Koirala! भरी सभा में रो पड़ीं एक्ट्रेस, हाथ जोड़कर सबसे की खास ‘अपील’!

नेपाल इस वक्त भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। पहाड़ी इलाकों में आई तबाही ने कई परिवारों को प्रभावित किया है और बड़ी संख्या में घरों व संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इस भयावह मंजर ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी भावुक कर दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 31, 2026 16:55
Share :
Manisha Koirala

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने इस वक्त पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, पहाड़ी इलाकों में आई इस बाढ़ ने कई परिवारों को उजाड़ दिया और घर बह कर तबाह हो गए और इस मंजर को देख हर कोई इस वक़्त सदमे में है। बॉलीवुड भी इस खौफनाक नज़ारे को देख लगातार नेपाल के सपोर्ट में आ रहा है और अब इसी तबाही को देखकर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी भावुक हो गई हैं। दरअसल, नेपाल में मची इस तबाही पर मनीषा कोइराला ने अपना दर्द बयां किया है एक्ट्रेस एक इवेंट में पहुंचीं, जहां नेपाल के चल रहे हालात पर बात करते हुए वे कई बार भावुक होती नजर आईं हर पल वो अपने आप को संभालती नज़र आईं लेकिन उनकी आवाज में दर्द साफ सुनाई दिया दे रहा था। मनीषा बोलने से पहले रुकती हैं और गहरी सांस लेती हैं इसके बाद उन्होंने जो कहा, वो नेपाल के हालात को बेहद गहराई से दिखाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका देश एक ऐसे दर्द से गुजर रहा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नेपाल को बार-बार इतनी बड़ी ट्रेजेडी का सामना क्यों करना पड़ता है और इसका क्या सोल्यूशन है ? मनीषा ने पुराने भूकंप को भी याद किया उन्होंने बताया कि जब नेपाल में भूकंप आया था, तब वह सिंधुपालचोक गई थीं और वहां टूटे हुए घरों को अपनी आंखों से देखा था लेकिन इस बार की तबाही इतनी गहरी है कि उन्हें रसुवा जाकर हालात देखने की भी हिम्मत नहीं हो रही। इंटरनेशनल कम्युनिटी से भी खास अपील की कि नेपाल को लोगों के प्यार और सहयोग की जरूरत है खासकर भारत और चीन जैसे पड़ोसी देशों से उन्होंने साथ देने की उम्मीद जताई।

First published on: Aug 31, 2026 04:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola