Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Veteran Actor Dinyar Tirandaz Passes Away at 69 , बॉलीबुड को लगा एक और झटका, सदमे में कई बड़े सितारे

जून की शुरुआत होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 4 जून को दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री अभी उबर भी नहीं पाई थी कि ठीक दो दिन बाद, 6 जून को नेशनल अवॉर्ड विनिंग मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 12, 2026 15:37
Share :
Dinyar Tirandaz

जून की शुरुआत होते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों के निधन की खबरों ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 4 जून को दिग्गज फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री अभी उबर भी नहीं पाई थी कि ठीक दो दिन बाद, 6 जून को नेशनल अवॉर्ड विनिंग मलयालम अभिनेता सलीम कुमार के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

वहीं जून का यह महीना खान परिवार के लिए भी बेहद दुखद साबित हुआ। ई24 आपको पहले ही बता चुका है कि सलमान खान ने अपनी बेहद करीबी दोस्त कुमुद राणे को खो दिया। बहन जैसी खास दोस्त के निधन के बाद सलमान खान को नम आंखों के साथ कैमरों में स्पॉट किया गया था। उनके चेहरे पर दर्द और मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। 4 जून से शुरू हुए इन दुखद घटनाक्रमों के चलते पूरी मायानगरी मुंबई शोक में डूबी हुई है। फैंस और सितारे अभी इन सदमों से उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक और बुरी खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता दिनयार तिरंदाज़ अब हमारे बीच नहीं रहे। सलमान खान, गोविंदा और शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके दिनयार तिरंदाज़ ने 11 जून को अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

---विज्ञापन---

टीवी के लोकप्रिय शो ‘ज़ुबान संभाल के’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले दिनयार तिरंदाज़ के निधन की खबर सामने आते ही बी-टाउन से लेकर फिल्मी गलियारों तक शोक की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वालों के साथ-साथ कई सितारे भी नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। दिनयार तिरंदाज़ का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके शानदार अभिनय और यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे।

First published on: Jun 12, 2026 03:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola