Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्टर का अचानक निधन, 44 साल में कह गए दुनिया को अलविदा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और ‘The Challenge’ के विजेता Tyler Duckworth का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। 11 अगस्त को पुलिस उनके अपार्टमेंट पहुंची, जहां उनका शव बाथरूम में मिला। पड़ोसियों ने उनके घर से पानी रिसने की शिकायत की थी। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार है। टायलर ने 2006 में ‘The Real World: Key West’ से डेब्यू किया था और ‘The Challenge’ के कई सीजन में नजर आए थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 15, 2026 17:19
Share :
Tyler Duckworth

मशहूर रियलिटी टीवी स्टार और ‘The Challenge’ के विजेता Tyler Duckworth का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत की खबर से फैंस और शो से जुड़े लोग सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह करीब 11:45 बजे पुलिस को उनके अपार्टमेंट भेजा गया था। पड़ोसियों ने उनके घर से पानी रिसने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को टायलर बाथरूम में मृत मिले। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले के संकेत नहीं दिए हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए ऑटोप्सी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निधन से एक दिन पहले ही टायलर को देखा गया था, जिससे उनके अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया। टायलर ने 2006 में MTV के ‘The Real World: Key West’ से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘The Challenge’ के कई सीजन में हिस्सा लिया और ‘Cutthroat’ व ‘Rivals’ में जीत हासिल कर दो बार चैंपियन बने। उन्होंने ‘All Stars 2’ और ‘All Stars 3’ में भी हिस्सा लिया था। उनके निधन से रियलिटी टीवी जगत में शोक की लहर है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 15, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola