Web Series: ओटीटी पर हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन इनमें से कुछ सीरीज ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी दर्शको के दिलों में घर कर लेती हैं. आज हम आपको सच, खौफ और सस्पेंस से भरपूर एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं. एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसकी कहानी देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. चलिए जानते हैं.
कौनसी सीरीज?
Prime Video पर मौजूद 8 एपिसोड की इस सीरीज का नाम धूता (Dhootha). ये शानदार सुपरनैचुरल मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इसे ’13B’ और ’24’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले फेमस डायरेक्टर विक्रम के. कुमार के ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं.
‘धूथा’ की कहानी
इस नई सीरीज ‘धूथा’ एक ऐसे पत्रकार सागर वर्मा (नागा चैतन्य अक्किनेनी) की कहानी है, जो एक बड़े अखबार में चीफ एडिटर के तौर पर काम शुरू करता है. सागर खुद को सच्चाई पहुंचाने वाला पत्रकार मानता है. लेकिन असलियत ये है कि वो खुद एक भ्रष्ट पत्रकार है जो अपनी जीत पक्की करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. साथ ही, सागर ने अपने सीनियर को चार्ल्स के खिलाफ भड़काकर चीफ एडिटर की पोस्ट हासिल की है.

चार्ल्स ही असल में इस रोल के लिए सही उम्मीदवार था. सागर ने सबको बताया कि चार्ल्स इस नौकरी के लिए सही नहीं है क्योंकि वो मानसिक रूप से अस्थिर है. सागर के पास सब कुछ है-दौलत, ताकत और शोहरत-लेकिन उसकी शानदार जिंदगी में तब भूचाल आता है जब एक अखबार की कटिंग में उसके कुत्ते की मौत की भविष्यवाणी होती है. शुरू में तो सागर ने इसे कोई मजाक समझता है, लेकिन जल्द ही ये भविष्यवाणी सच हो जाती है, इसके बाद कहानी में जबरदस्त सस्पेंस हॉरर और क्राइम का सिलसिला शुरू होती है.
IMDb रेटिंग
साल 2023 में आई इस सीरीज को IMDb पर 7.7/10 की शानदार रेटिंग मिली है. इसकी कहानी शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधकर रखती है. इसमें इंसान के कर्मों, पत्रकारिता की सच्चाई और पुराने समय के छिपे हुए काले रहस्यों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. लीड रोल में नागा चैतन्य अक्किनेनी के साथ पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर, प्राची देसाई और पसुपति जैसे शानदार एक्टर्स भी इसमें शामिल हैं.