Saturday, 15 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपने से आधी उम्र की हसीना को डेट कर रहे हैं गोविंदा? 2 फिल्मों में आएंगी साथ नजर

गोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ‘रूपा’ के एक और फिल्म में काम करेंगे.

Govinda-Komal Rani
Govinda-Komal Rani

गोविंदा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. वह जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने जा रहे हैं. 7 साल बाद वह किसी फिल्म में नजर आएंगे, जिसे लेकर उन्होंने जुलाई में खुद घोषणा की थी. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं. इतना ही नहीं, एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसको लेकर बयान दिया है कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए. इन सबके बीच दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

दो फिल्मों में गोविंदा संग काम करेंगी कोमल

दरअसल, जब गोविंदा ने अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ का ऐलान किया था, तो उन्होंने इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से भी लोगों को रूबरू कराया था. हाल ही में गोविंदा को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान गोविंदा ने कोमल को पपराजी से भी मिलवाया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं. इस बीच यह भी खबर सामने आई है कि कोमल गोविंदा के साथ एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में काम करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ‘रूपा’ के अलावा फिल्म ‘दुनियादारी’ पर भी काम कर रहे हैं और इस फिल्म में भी कोमल रानी स्वर्णकार ही उनके साथ नजर आएंगी. हालांकि, गोविंदा ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

---विज्ञापन---

गोविंदा और कोमल की डेटिंग की उड़ रही अफवाह

वहीं, गोविंदा के साथ इस तरह कोमल का नाम जुड़ने के कारण वह लाइमलाइट में आ गई हैं. कोमल इस फिल्म से गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं, अपनी से आधी उम्र की हसीना के साथ गोविंदा फिल्म में रोमांस करते हुए नजर आएंगे. हालांकि, सोशल मीडिया पर कोमल को लेकर चल रही डेटिंग की खबरों पर गोविंदा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

सुनीता आहूजा ने निकाला गुस्सा

हालांकि, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में चीची की कोमल संग बढ़ रही नजदीकियों को लेकर रिएक्शन दिया था. उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, “पिक्चर बननी भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. बगैर प्रमोशन के ही… क्या बोलने का. बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. बहुत बुरी बात है. दिमाग खराब हो गया है उसका.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 8 हफ्ते से Netflix पर बवाल काट रही है ये फिल्म, कहानी में कूट-कूट कर भरा है एंटरटेनमेंट

First published on: Aug 15, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola