Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के 3 साल बाद मां ये टीवी एक्ट्रेस, नवरात्रि के पहले दिन लक्ष्मी ने रखा घर में कदम

TV Actress Welcome First Child: टीवी एक्ट्रेस सुरुचि अडारकर और पीयूष राणा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 13, 2026 15:43
Share :

TV Actress Welcome First Child: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरुचि अडारकर के घर से खुशखबरी आई है. दरअसल, तीन साल पहले शादी के बंधन में बंधे सुरुचि अडारकर और पीयूष राणा के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है. नवरात्रि के पहले दिन 38 साल की एक्ट्रेस सुरुचि ने बेटी को जन्म दिया है. मराठी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है. सुरुचि अडारकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है.

सुरुचि अडारकर ने एक प्यारा-सा कार्ड शेयर किया, जिसमें बताया कि कपल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम सिर्फ दो लोगों की टीम थे, जब तक जिंदगी ने हमें हमारा सबसे प्यारा टीममेट नहीं दिया.’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके घर बेटी हुई है. इस पोस्ट के बाद फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें बधाइयां देने लगे. बता दें कि सुरुचि और पीयूष ने 6 दिसंबर 2023 को पुणे में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 03:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola