Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘यहां का माहौल नेगेटिव…’ सलमान खान के भाई का टूटा सब्र, कह डाली ये बात

Sohail Khan in Alliance: रियलिटी शो 'द अलायंस' में सोहेल खान का पहली बार दर्द छलका है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 10, 2026 02:09
Share :

Sohail Khan in Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले सलमान खान के भाई सोहेल खान का पहली बार दर्द छलका है. इस रियलिटी शो में सोहेल खान अपनी पुरानी पहचान को तोड़कर नई पहचान बनाने आए हैं. इन दिनों वो शो में पुराने खिलाड़ियों के बीच फिट होने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच सोहेल का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला. जहां सोहेल अपने घर वालों और परिवार के माहौल को याद करते दिखाई दिये.

दरअसल, अलायंस के घर में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस और गाली-गलौज हो रही है, जिससे घर का माहौल नेगेटिव है, जिसका असर सोहेल पर पड़ने लगा है. सोहेल ने कहा, ‘हमारे घर में भी कभी कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता है. हम दोस्तों के बीच भी ऊंची आवाज में बात नहीं करते. गाली-गलौज की बात तो दूर है, लेकिन शो में वह लड़की मेरे बेटे की उम्र की होगी और ऐसा बर्ताव कर रही है.’ इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर आगे भी ऐसा ही माहौल रहा तो शो खराब हो जाएगा, जबकि वो यहां नए और खुशमजाज लोगों से मिलने और दोस्ती करने आए थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2026 02:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola