एक्टर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘द अलायंस’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो में उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया। सीमा को देखकर सोहेल के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई। इसी दौरान अभिनेता कुणाल खेमू ने उनसे पूछा कि सीमा को सामने देखकर कैसा लग रहा है। इस सवाल के जवाब में सोहेल ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, “मैं इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल रहा हूं और अगर हमारी शादी में कोई भी गलती हुई है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।” उनके इस बयान के बाद सेट पर तालियां गूंज उठीं। वहीं, कुशल टंडन ने मजाकिया अंदाज में माहौल हल्का कर दिया। सोहेल के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना उनकी परिपक्वता को दर्शाता है। वहीं, सीमा सजदेह ने खुलासा किया कि शो में आने से पहले उनकी और सोहेल की बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि सोहेल ने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी थी—”किसी से दबना मत।” सीमा ने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे योहान ने दोनों को शो में हिस्सा लेने के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित किया, जबकि बड़े बेटे निर्वाण ने मजाक में कहा था कि शो में उसके बारे में कोई चर्चा न हो। गौरतलब है कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 2022 में तलाक लिया था। हालांकि, दोनों आज भी अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए हुए हैं।
---विज्ञापन---
Sohail Khan’s Big Revelation on Broken Marriage! शर्म से पानी-पानी हुईं Seema Sajdeh!तलाक पर खुलासा!
एक्टर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो में उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया। सीमा को देखकर सोहेल के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आई। इसी दौरान अभिनेता कुणाल खेमू ने उनसे पूछा कि सीमा को सामने देखकर कैसा लग रहा है।
First published on: Jul 09, 2026 01:26 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola