एक्टर और टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 8 जुलाई 2026 को दिल्ली में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन की खबर से मनीष और उनका परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। मनीष पॉल ने अपनी मां को भावुक अंदाज में याद करते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं और एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कहा, “आज दुनिया कुछ शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी मां को अलविदा कहा, जो मेरा पहला घर थीं, मुझे सबसे ज्यादा सुकून देने वाली थीं और मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला थीं।” उन्होंने आगे लिखा कि उनकी मां की जगह कोई नहीं ले सकता और उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। मनीष ने कहा कि वह अपनी मां का प्यार, हिम्मत, नेकी और उनके दिए जीवन के हर सबक को हमेशा अपने साथ रखेंगे। उन्होंने अंत में लिखा, “उम्मीद है कि अब आपको सुकून मिल गया होगा। मुझे उस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया, जैसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। फिर मिलने तक, हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।” मनीष पॉल अक्सर अपनी मां के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते थे। उनके इस भावुक पोस्ट के बाद फैन्स और बॉलीवुड सितारे उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं और उर्मिल पॉल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Manish Pauls mother passes away at 77, एक्टर के घर पसरा मातम , बयां किया दिल का दर्द !
एक्टर और टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 8 जुलाई 2026 को दिल्ली में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन की खबर से मनीष और उनका परिवार गहरे सदमे में है। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।
First published on: Jul 09, 2026 12:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola