बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है। अब उनकी शादी से जुड़ा एक खास तोहफा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने गौरी को बेहद खास और लग्जरी वेडिंग रिंग गिफ्ट की है। यह रिंग ‘बॉम्बे सिगनेट’ (Bombé Signet) स्टाइल में डिजाइन की गई है, जो अपने रॉयल और क्लासिक लुक के लिए जानी जाती है। बताया जा रहा है कि इस रिंग को तैयार करने में करीब 256 घंटे लगे, जबकि 131 कारीगरों ने इसकी बारीक कारीगरी पर काम किया। इस खास अंगूठी को 40 नैचुरल डायमंड्स और एक कीमती रूबी से सजाया गया है। इसकी डिजाइन इसे सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि प्यार और लग्जरी का प्रतीक बनाती है। सोशल मीडिया पर रिंग की तस्वीरें और इसकी कारीगरी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फैंस आमिर खान के इस खास तोहफे की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अंगूठी की कीमत से ज्यादा उसकी बेहतरीन डिजाइन और कारीगरी प्रभावित करती है। यही वजह है कि यह वेडिंग रिंग फैशन और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, आमिर खान या उनकी टीम की ओर से इस रिंग की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
---विज्ञापन---
Aamir Khan Pampered Gauri with a Special Gift, दिल खोलकर लुटाया पैसा,चर्चा में Mrs. Khan का गिफ्ट
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है। अब उनकी शादी से जुड़ा एक खास तोहफा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने गौरी को बेहद खास और लग्जरी वेडिंग रिंग गिफ्ट की है।
First published on: Jul 09, 2026 05:16 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola