Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 15 Big Update,शो पर छाए काले बादल,मेकर्स ने दिया बडा झटका

कलर्स टीवी का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी के इस धमाकेदार शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट चुके हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 9, 2026 16:04
Share :
Khatron Ke Khiladi 15

कलर्स टीवी का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी के इस धमाकेदार शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पूरी हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट चुके हैं। अब दर्शकों को इसके टेलीकास्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले खबर थी कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जुलाई के अंत तक ऑन एयर हो सकता है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट्स की मानें तो शो की प्रीमियर डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि शो 1 अगस्त 2026 से शुरू हो सकता है। हालांकि, चैनल और मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, शो की डेट में बदलाव के पीछे प्रोग्रामिंग स्ट्रैटेजी और टीआरपी प्लानिंग वजह बताई जा रही है। रोहित शेट्टी की होस्टिंग, खतरनाक स्टंट और कंटेस्टेंट्स का जज्बा हर सीजन में दर्शकों को आकर्षित करता है। इस सीजन में कई पॉपुलर चेहरे नजर आने वाले हैं। वहीं, शो से जुड़ी विनर की खबरों को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स में करण वीर और फरहाना भट्ट के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा गौरव खन्ना भी इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और आकांक्षा चमोला से जुड़े मुद्दों के चलते फैंस की नजरें उन पर बनी हुई हैं। अब सभी को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2026 04:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola