टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके पहले एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी शादी और तलाक को लेकर कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। राजा चौधरी से जब ‘कसौटी जिंदगी की’ के दौरान श्वेता तिवारी और उनके को-स्टार सीजेन खान के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाले बयान दिए। राजा ने दावा किया कि उन्हें लगता है कि श्वेता का सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई लोगों के साथ अफेयर था। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने उन्हें टोका और कहा कि सिर्फ शक के आधार पर किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। इसके बाद राजा ने कहा कि उनका शक सिर्फ एक अंदाजा नहीं था, बल्कि उन्होंने उस समय जो देखा, उसी के आधार पर वह ऐसा मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि श्वेता अक्सर सीजेन खान के घर जाती थीं और उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी इस बारे में जानकारी दी थी। राजा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीजेन खान से फोन पर बात की थी, जहां कथित तौर पर सीजेन ने उनके रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही थीं। इसके अलावा राजा ने श्वेता पर लोकेशन को लेकर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए। हालांकि, श्वेता तिवारी और सीजेन खान पहले भी इन अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। इस पूरे मामले पर दोनों की ओर से अभी कोई नया रिएक्शन सामने नहीं आया है।
---विज्ञापन---
TV एक्टर संग Shweta Tiwari का अफेयर! Ex-पति ने रंगे हाथों पकड़ा! बेटी की मां पर उछाला कीचड़!
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके पहले एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी शादी और तलाक को लेकर कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। राजा चौधरी से जब 'कसौटी जिंदगी की' के दौरान श्वेता तिवारी और उनके को-स्टार सीजेन खान के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने चौंकाने वाले बयान दिए।
First published on: Jul 29, 2026 01:25 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola