बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मासी और अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 46 वर्षीय तेजस्विनी ने पहली बार अपनी IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) जर्नी पर खुलकर बात की और बताया कि मां बनने का उनका सफर बेहद दर्दनाक और चुनौतीपूर्ण रहा। एक हालिया इंटरव्यू में तेजस्विनी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार IVF प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह सफर शारीरिक और मानसिक, दोनों ही स्तर पर बेहद कठिन था। बार-बार क्लिनिक जाना, इंजेक्शन लगवाना और हर बार उम्मीद के साथ आगे बढ़ना उनके लिए आसान नहीं था। तेजस्विनी ने बताया कि उन्होंने 1,000 से ज्यादा इंजेक्शन लिए। लगातार असफल कोशिशों के कारण उन्हें दो बार मिसकैरेज का भी सामना करना पड़ा, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थीं। हालांकि, पांचवीं कोशिश में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने अपनी बेटी वेदिका का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि यदि संभव हो तो 35 साल की उम्र से पहले फैमिली प्लानिंग कर लेनी चाहिए, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ यह प्रक्रिया और भी मुश्किल हो सकती है। बता दें कि तेजस्विनी कोल्हापुरे की शादी फिल्म निर्माता और अभिनेता पंकज सारस्वत से हुई है। शादी के करीब आठ साल बाद दोनों के घर बेटी वेदिका का जन्म हुआ। तेजस्विनी का यह खुलासा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
---विज्ञापन---
Shraddha Kapoor की करीबी का छलका दर्द, 5 IVF और 2 मिसकैरेज से टूटी हिम्मत, दर्द में एक्ट्रेस !
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मासी और अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 46 वर्षीय तेजस्विनी ने पहली बार अपनी IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) जर्नी पर खुलकर बात की और बताया कि मां बनने का उनका सफर बेहद दर्दनाक और चुनौतीपूर्ण रहा।
First published on: Jul 25, 2026 11:26 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola