Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

“मैं अनाथ हूं…” Shilpa Shinde का दर्दनाक खुलासा, Family पर लगाए Serious Allegations

अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा साझा किया। हालिया एपिसोड में उन्हें एक सीक्रेट रिवील करने का टास्क मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 29, 2026 12:45
Share :
Shilpa Shinde

अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर शिल्पा शिंदे ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा साझा किया। हालिया एपिसोड में उन्हें एक सीक्रेट रिवील करने का टास्क मिला, जिसके बाद उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि सभी कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। शिल्पा ने कहा कि लोग परिवार की अहमियत की बात करते हैं, लेकिन हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती। उन्होंने बताया कि परिवार होने के बावजूद आज वह खुद को अनाथ जैसा महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह किसी की सहानुभूति नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से शेल्टर हाउस में रहती हैं और अब करजत ही उनका पहला घर बन चुका है, क्योंकि उन्होंने मुंबई छोड़ दी है। सबसे भावुक पल तब आया जब शिल्पा ने खुलासा किया कि कंधे की सर्जरी के सिर्फ पांच दिन बाद उन्हें घर छोड़ना पड़ा। उनके मुताबिक, उनके भाई अपनी पत्नी के प्रभाव में थे और मां भी भाई की बातों में आ गई थीं। हालात ऐसे बने कि आत्मसम्मान के चलते उन्होंने रात 11 बजे घर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी मां ने भी उन्हें नहीं रोका। शिल्पा ने यह भी बताया कि आज उनकी मां से बहुत कम बात होती है और दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। इस खुलासे के दौरान वह कई बार भावुक हो गईं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं शो के कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें भावनात्मक सहारा दिया।

First published on: Jul 29, 2026 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola