Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

पिता ने की मजदूरी, बेटे ने रचा इतिहास! KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल पर नजरें

KBC 18 First Crorepati: अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है.

KBC 18 First Crorepati: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के मोस्ट पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को आखिरकार अपना पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है. अमिताभ बच्चन के शो का ये पहला 1 करोड़ रुपये का इनामी विनर एक मजदूर का बेटा है. केबीसी के 18वें सीजन के पहले करोड़पति का नाम भूषण ठाकरे है, जो जलगांव के रहने वाले हैं. करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले भूषण ठाकरे अब 7 करोड़ रुपये जीतने के लिए शो के सबसे बड़े सवाल का जवाब देने को तैयार हैं. वहीं, लोगों की नजरें 7 करोड़ वाले सवाल पर टिकी हैं.

माता-पिता की कुर्बानी

सोनी टीवी ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया कि भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ के सवाल का जवाब दे दिया है. वीडियो में भूषण को करोड़पति घोषित करते हुए अमिताभ को उन्हें गले लगाते हुए देखा गया. वीडियो में होस्ट अमिताभ से बात करते हुए भूषण ने बताया कि उनके माता-पिता को उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. भूषण ठाकरे ने आगे कहा कि उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे. वहीं, उनकी मां अपनी तबीयत को लेकर परेशान थीं. उनके कई ऑपरेशन हुए थे. भूषण ने कहा कि उनके माता-पिता की कुर्बानी उनके साथ है. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 1.5 साल से घर नहीं आए हैं.

---विज्ञापन---

मजदूरी करने के बावजूद…

भूषण ने कहा, ‘सर, मैं पिछले डेढ़ साल से घर नहीं गया हूं, और अब मैं 28 साल का हूं. मेरे माता-पिता ने मुझे बहुत मेहनत से पाला-पोसा. मेरे पिता मजदूरी करते थे, और मेरी मां की सेहत अक्सर खराब रहती थी. उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं. फिर भी, मजदूरी करने के बावजूद, मेरे पिता ने मेरी मां की देखभाल की और मेरी पूरी पढ़ाई का खर्च भी उठाया. अब मुझे लगने लगा कि मैं अभी तक सेटल नहीं हो पाया हूं, इसलिए मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मैं जिंदगी में कुछ काम का हासिल करने के बाद ही घर लौटूंगा.’

काम करने का दबाव…

भूषण ने अमिताभ से कहा, ‘सर, मैं कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था, लेकिन उस समय मेरा एडमिशन नहीं हो पाया था. इसलिए, मैं घर से ही पढ़ाई करता था. मेरे पिता मजदूरी करते थे, फिर भी उन्होंने मुझ पर कभी वैसा काम करने का दबाव नहीं डाला. चूंकि मैं घर पर ही पढ़ाई कर रहा था, इसलिए मुझे लगा कि मुझे भी कुछ काम करके अपना योगदान देना चाहिए. इसलिए मैंने गांव की नदी पर काम करना शुरू कर दिया, लेकिन मेरे पिता को यह मंजूर नहीं था. उन्होंने मुझसे कहा कि या तो घर पर रहो या अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ध्यान दो. उन्होंने मुझे कभी मेहनत-मजदूरी करने की इजाजत नहीं दी.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 03:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो