Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘फिर से कपड़े पहनना, बालों में कंघी करना…’ बेटी आलिया-शाहीन के लिए छलका मां सोनी राजदान का प्यार

Soni Razdan Emotional For Daughters Alia-Shaheen: दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी बेटियों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के लिए दिल खोलकर अपना प्यार जाहिर किया है.

Soni Razdan Emotional For Daughters Alia-Shaheen: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान एक बार फिर खबरों में छाई हुई हैं. इस बार सोनी राजदान अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में सोनी राजदान ने अपनी बेटियों आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटियों के बचपन को बहुत ही ज्यादा मिस करती हैं. चलिए जानते हैं कि सोनी राजदान ने अपनी बेटियों के लिए प्यार जाहिर करते हुए क्या कुछ कहा है.

छलका मां का प्यार

सोनी राजदान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट के बचपन की कई तस्वीरें शेयर कीं. जिसमें से पहली दो तस्वीरें दोनों बहनों के बचपन की फोटो हैं, जिसमें ये दोनों ही बहनें बहुत प्यारी लग रही हैं. पुरानी तस्वीरें देखने के बाद ये साफ है कि शाहीन और आलिया बचपन से एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करती हैं. इस कैरोसेल की आखिरी तस्वीर में मां सोनी राजदान अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं. जिसमें ये तीनों मां-बेटियों की तिकड़ी सेल्फी लेती दिखाई दे रही है.

---विज्ञापन---

एक बार और…

इन खूबसूरत और यादों से भरी तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने बेटियों के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हुए एक लाजवाब कैप्शन भी दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हर दिन डॉटर्स डे है. कसम से तुम दोनों बहुत जल्दी बड़ी हो गईं. वापस आओ… बस एक दिन के लिए. मैं चाहती हूं कि तुम फिर से छोटी हो जाओ ताकि मैं तुम्हें प्यार कर सकूं, कपड़े पहना सकूं और तुम्हारे बालों में कंघी कर सकूं. एक बार और.’

सोनी राजदान की शादी

बता दें कि सोनी राजदान मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की पत्नी हैं. महेश भट्ट के साथ उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘सारांश’ के सेट पर हुई थी. सोनी राजदान ने अपनी एक्टिंग के पीक पर साल 1986 में महेश भट्ट से शादी की थी. इस शादी से दोनों को दो बेटियां हुईं, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट.

First published on: Nov 21, 2026 02:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो