Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख की ‘किंग’ के ट्रेलर की तारीख हुई फाइनल, इस दिन होगा रिलीज

Shah Rukh Khan King Trailer Release Date: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' का ट्रेलर आगामी 14 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

shah rukh khan king trailer release date
shah rukh khan king trailer release date

Shah Rukh Khan King Trailer Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर फैंस के बीच दीवानगी सातवें आसमान पर है. अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है. क्रिसमस के खास मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का ट्रेलर ठीक 10 दिन पहले यानी 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा.

रिलीज से ठीक 10 दिन पहले 14 दिसंबर को आएगा ट्रेलर

वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने जानबूझकर रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले ट्रेलर लाने की रणनीति बनाई है ताकि दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर रहे और एडवांस बुकिंग में इसका सीधा फायदा मिल सके.

---विज्ञापन---

महीने के आखिर में रिलीज होगा फिल्म का नया गाना

फिल्म का पहला प्रमोशनल गाना ‘तू मिल जाए’ 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी किया गया था जो पहले ही जबरदस्त साबित हो चुका है. इसके अलावा शाहरुख के रफ एंड टफ फर्स्ट लुक ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अब सचिन-जिगर के संगीत से सजा फिल्म का एक और नया गाना इसी महीने के आखिर में रिलीज किया जाएगा.

पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे शाहरुख और सुहाना खान

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली सुहाना की यह पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी. बाप-बेटी की इस जोड़ी की पहली झलक देखने के लिए फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में फिर जमेगी शाहरुख-दीपिका की जोड़ी

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. इसके साथ ही फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी. दोनों इससे पहले ‘ओम शांति ओम’ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

दिग्गज सितारों की फौज

शाहरुख खान सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म की स्टारकास्ट बेहद भव्य है. फिल्म में अभिषेक बच्चन रानी मुखर्जी अनिल कपूर जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इतने बड़े सितारों के एक साथ आने से 14 दिसंबर के ट्रेलर और 24 दिसंबर की महा-रिलीज को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 03:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो