Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन, 250 कारें… कुछ ऐसे हुई थी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग

Welcome To The Jungle Shoot Details: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Shoot Details: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पिछले कई महीनों से सुर्खियों में छाई हुई है. आज आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई हैं, तब ये मूवी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म की लंबी स्टार कास्ट ने सबसे ज्यादा हैडलाइन बनाई. हाल ही में अहमद खान की इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत अलग-अलग पीढ़ियों के कुल 34 एक्टर्स अहम भूमिका में हैं. हाल ही में अहमद खान ने फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.

बहुत मेहनत का काम

द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक इंटरव्यू में अहमद ने बताया कि इतने बड़े लेवल की फिल्म बनाना सच में एक चैलेंजिंग काम था. उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर,इतने बड़े स्टार्स कास्ट के साथ काम करते हुए सेट पर आपको स्टार्स के इगो, कलैश, बहस या मनमुटाव की चिंता रहतीहै.. लेकिन हमारे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने सचमुच बहुत अच्छा समय बिताया. बेशक, भीषण गर्मी में इतने सारे लोगों को एक साथ लाना, स्ट्रिक्ट डेडलाइन का पालन करना, डेट्स फिक्स करना, कैमरा फ्रेम सेट करना और सेट को तैयार करना बहुत मेहनत का काम था.’

---विज्ञापन---

30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन, 250 कारें…

अहमद ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि सेट पर एक साथ 30 एक्टर्स होते थे. हर एक्टर के साथ लगभग पांच लोगों की टीम होती थी, जिसकी वजह से सेट पर टोटल लोगों की गिनती 150 हो जाती थी. इसके अलावा, प्रोडक्शन में करीब 200 मेंबर्स का क्रू भी हुआ करता था. अहमद ने आगे कहा कि स्टंट टीम, एक्शन फाइटर, घुड़सवार, 150 से 200 बैकग्राउंड कलाकार और बड़े डांस ट्रूप्स अक्सर कुछ दिन तो सेट पर मौजूद कुल लोगों की गिनती 700 से 900 के बीच तक पहुंच जाती थी. अहमद ने कहा, मुझे रोजाना 200 से 250 कारों के आने-जाने का इंतजाम करना पड़ता था. हमारे सेट को संभालना किसी आम फिल्म की शूटिंग को संभालने से कहीं ज्यादा मेहनत वाला काम था.’

‘वेलकम टू द जंगल’ का कास्ट

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के अलावा एक्टर अरशद वारसी, दिशा पटानी, आफताब शिवदासानी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह और उर्वशी जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

First published on: Jun 26, 2026 12:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola