Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक छत के नीचे Samantha और Naga Chaitanya, EX कपल की तस्वीरें वायरल, फैंस के रिएक्शन की आई बाढ़ !

इस वक्त साउथ इंडस्ट्री के एक्स पावर कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दोनों की एक ही छत के नीचे मौजूदगी वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। खास बात यह रही कि दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ एक ही इवेंट में पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच कोई बातचीत या सार्वजनिक इंटरैक्शन देखने को नहीं मिला। लंबे समय बाद सामंथा और नागा चैतन्य को एक ही सोशल इवेंट में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 3, 2026 17:47
Share :
Samantha Prabhu-Naga Chaitanya

इस वक्त साउथ इंडस्ट्री के एक्स पावर कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दोनों की एक ही छत के नीचे मौजूदगी वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। खास बात यह रही कि दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ एक ही इवेंट में पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद उनके बीच कोई बातचीत या सार्वजनिक इंटरैक्शन देखने को नहीं मिला। लंबे समय बाद सामंथा और नागा चैतन्य को एक ही सोशल इवेंट में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। वायरल तस्वीरों को देखने के बाद लोगों के रिएक्शन से ज्यादा सवाल उठने लगे—क्या दोनों आमने-सामने आए? क्या उनकी नजरें मिलीं? और अगर मिलीं, तो क्या हुआ? हालांकि सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी और अपने-अपने सर्कल में ही व्यस्त नजर आए।

भले ही इस मुलाकात में कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन उनकी मौजूदगी भर ने ही सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। फैंस लगातार इन तस्वीरों पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और एक्स कपल की इस ‘साइलेंट मीटिंग’ को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2026 05:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola