बॉलीवुड अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में अपने दिवंगत बेटे आयुष सुमन को लेकर भावुक खुलासा किया है। अभिनेता का कहना है कि वह पिछले 31 वर्षों से अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि आयुष एक दिन उनके परिवार में दोबारा जन्म लेगा। शेखर सुमन और उनकी पत्नी अलका सुमन ने कम उम्र में अपने बड़े बेटे आयुष को खो दिया था। आयुष एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसका उस समय कोई प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं था। महज 11 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बेटे के जाने के बाद भी शेखर और उनका परिवार आज तक उस दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेखर ने बताया कि कई पुजारियों और ज्योतिषियों ने उनसे कहा था कि आयुष एक दिन किसी न किसी रूप में परिवार में वापस आएगा। अभिनेता के अनुसार, कुछ लोगों ने यह भविष्यवाणी भी की है कि आयुष उनके छोटे बेटे अध्ययन सुमन के बेटे के रूप में पुनर्जन्म लेगा। शेखर ने कहा कि उन्हें आज भी अपने बेटे की मौजूदगी का एहसास होता है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में उनकी पत्नी अलका के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें आयुष की याद दिला दी। अभिनेता के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पैसे मांगने के बाद ठीक उसी अंदाज और आवाज में बात की थी, जैसा आयुष किया करता था। बता दें कि अध्ययन सुमन 38 साल के हैं और अभी तक अविवाहित हैं। बावजूद इसके, शेखर सुमन को विश्वास है कि एक दिन उनका बेटा किसी न किसी रूप में परिवार में जरूर लौटेगा।
---विज्ञापन---
11 साल के बेटे को खोकर टूटा एक्टर,पंडित ने की भविष्यवाणी पोता बनकर लौटेगा! अब चमत्कार के इंतज़ार में
बॉलीवुड अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने हाल ही में अपने दिवंगत बेटे आयुष सुमन को लेकर भावुक खुलासा किया है। अभिनेता का कहना है कि वह पिछले 31 वर्षों से अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि आयुष एक दिन उनके परिवार में दोबारा जन्म लेगा। शेखर सुमन और उनकी पत्नी अलका सुमन ने कम उम्र में अपने बड़े बेटे आयुष को खो दिया था।
First published on: Jun 19, 2026 05:47 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola