टीवी की दुनिया में ‘मीनाक्षी भाभी’ के नाम से मशहूर कनिका माहेश्वरी को भला कौन नहीं जानता। सीरियल दीया और बाती हम में निभाया गया उनका ‘मीनाक्षी बिंदणी’ का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि इस शो के बाद कनिका के करियर ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी थी। मीनाक्षी बिंदणी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और आज भी लोग उनके इस रोल को याद करते हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से कनिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। खास तौर पर उनके तलाक की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। जैसे ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि कनिका और उनके पति अंकुर ने शादी के 12 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है, उनके फैंस हैरान रह गए। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। लेकिन अब पहली बार कनिका माहेश्वरी ने इन तमाम अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पति अंकुर के साथ अपने रिश्ते का असली सच दुनिया के सामने रखा है। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब कनिका से उनके तलाक को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब ने सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर उनके और अंकुर के तलाक को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स और चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है। कनिका ने बताया- एक समय ऐसा जरूर आया था जब हम तलाक की प्रक्रिया शुरू करने के बारे में सोच रहे थे। हमने उस दिशा में कदम भी बढ़ाया था, लेकिन बाद में महसूस हुआ कि हम इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसलिए हमने अपना फैसला बदल लिया। हमारा तलाक नहीं हुआ है और हम आज भी पति-पत्नी हैं। कनिका के इस खुलासे के बाद उनके तलाक की खबरों पर विराम लग गया है। हालांकि, दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन उनके रिश्ते में अब भी मजबूती बनी हुई है। एक्ट्रेस के इस बयान ने उन तमाम अफवाहों को गलत साबित कर दिया है जो पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
---विज्ञापन---
Kanika Maheshwari Breaks Silence on Divorce Rumors,खोला शादी का राज़, खुलासा वायरल !
टीवी की दुनिया में 'मीनाक्षी भाभी' के नाम से मशहूर कनिका माहेश्वरी को भला कौन नहीं जानता। सीरियल दीया और बाती हम में निभाया गया उनका 'मीनाक्षी बिंदणी' का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि इस शो के बाद कनिका के करियर ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी थी। मीनाक्षी बिंदणी के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और आज भी लोग उनके इस रोल को याद करते हैं।
First published on: Jun 19, 2026 05:06 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola