Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइट सिक्योरिटी के बीच ढीली हुई Salman Khan की पैंट, दोनों हाथों से पकड़ भागते दिखे भाईजान

Salman Khan Video: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें उन्हें गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि भाईजान ने काफी ढीले कपड़े पहने हुए हैं।

Edited By : Jyoti Singh | Updated: Sep 2, 2025 17:20
Share :

Salman Khan Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिलहाल भाईजान बिग बॉस 19 को होस्ट कर रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में सलमान को गणपति बप्पा के सेलिब्रेशन में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान गणपति बप्पा की पूजा करते और माथा टेकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ढीली पैंट को पकड़े दिखे भाईजान

गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए सलमान खान नंगे पैर पहुंचे। इस दौरान भाईजान काफी ढीले कपड़े पहने दिखाई दिए। ओवरसाइज शर्ट और लूज जींस में भाईजान मुंबई की सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ टाइट सिक्योरिटी भी नजर आ रही है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाईजान को ढीली पैंट को पकड़े देख लोग भी हैरान रह गए।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 02, 2025 05:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola