बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा और सलमान खान की दोस्ती आज किसी से छिपी नहीं है। दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्रीति सलमान खान से डरती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी और भाईजान की बॉन्डिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। दरअसल, प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू, वंशिका धीर और स्पर्श श्रीवास्तव नजर आएंगे। कुणाल खेमू ने फिल्म में एक्टिंग के साथ इसका डायरेक्शन भी किया है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कलाकारों से पूछा गया कि करियर में किस को-स्टार के साथ शुरुआत में वाइब मैच करना मुश्किल रहा? इस सवाल पर प्रीति जिंटा ने तुरंत सलमान खान का नाम लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही सलमान से थोड़ा डर लगता था और उन्हें खुद नहीं पता था कि इसकी वजह क्या थी। यही कारण था कि उनके साथ कंफर्टेबल होने में उन्हें समय लगा। हालांकि, वक्त के साथ दोनों की बॉन्डिंग बदल गई। प्रीति ने बताया कि आज वह सलमान खान को अपने परिवार की तरह मानती हैं और दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। वहीं, बातचीत के दौरान कुणाल खेमू से उनके शो ‘अलायंस’ और सलमान के ‘बिग बॉस’ को लेकर भी सवाल किया गया।
---विज्ञापन---
Salman Khan पर Preity Zinta का खुलासा! भाईजान पर ये क्या बोल गई डिंपल गर्ल! खौफ में थी एक्ट्रेस!
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा और सलमान खान की दोस्ती आज किसी से छिपी नहीं है। दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्रीति सलमान खान से डरती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी और भाईजान की बॉन्डिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है।
First published on: Sep 09, 2026 02:08 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola