Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैंने पहले ही कहा था…’ ‘रामायण’ के 1000 करोड़ कमाने पर खुशी से गदगद हुईं ओजी सीता, कह डाली ये बात

Deepika Chikhlia Reaction on Ramayana 1000 Crore Collection: एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के 1000 करोड़ कमाने पर टीवी की ओजी सीता माता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी खुशी जाहिर की है.

Deepika Chikhlia Reaction on Ramayana 1000 Crore Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली मूवीज में से एक थी, जो 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई. इस फिल्म ने महज 8 दिन में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ‘रामायण’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने का इतिहास बनाया है. इसी बीच फिल्म की कमाई को लेकर टीवी की ओजी सीता माता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के बयान ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं. चलिए जानते हैं कि ‘रामायण’ की कमाई पर दीपिका ने क्या कुछ कहा है.

खुशी से गदगद हुईं ओजी सीता

रामानंद सागर की ‘रामायण’ की एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि उन्होंने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि ये फिल्म हिट होगी. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में फिल्म की तारीफ भी की. हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने को लेकर भी बात की.

---विज्ञापन---

मैंने पहले ही कहा था…

फिल्म ‘रामायण’ की कमाई पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, ‘देखिए, मैंने पहले ही कहा था, मैंने आपसे सही कहा कि फिल्म अच्छी बनी है और हिट होगी ही. इसमें बहुत सारे बड़े स्टार्स हैं. देखिए कैसे इसने सिर्फ 4-5 दिनों में 900-1000 करोड़ पार कर लिए. शानदार.’ उन्होंने आगे फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘हां, फिल्म अच्छी है, इसमें इतने सारे बड़े स्टार्स और VFX, यह सब बहुत खूबसूरत है. ये एक अच्छा एक्सपीरियंस है.’ इस दौरान दीपिका ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि वो इस फिल्म को थिएटर में देखने जाएं.

फिल्म ‘रामायण’ की कास्ट

बता दें कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे के अलावा काजल अग्रवाल (मंदोदरी), सनी देओल (भगवान हनुमान) और राघव जुयाल (मेघनाद) अहम भूमिकाओं में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2026 02:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो