Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं मरने वाला हूं’, कैंसर से जंग जीतने के बाद जिंदगी से हारे सैम नील, 78 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्म 'जुरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर सैम नील का निधन हो गया है.

sam neill
कैंसर से जंग जीतने के बाद जिंदगी से हारे सैम नील, Photo Credit- Social Media

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैम नील का निधन हो गया है. उन्होंने 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस दुखद खबर की जानकारी उनके परिवार की ओर से सामने आई है, जिसने उनके फैंस और करीबियों को गहरा सदमा दिया है.

करीबियों को लगा गहरा सदमा

‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाकर अपनी दमदार पहचान बनाने वाले एक्टर सैम नील के जाने से उनके परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है. वो लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, जिसे उन्होंने जीत भी लिया था, लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ जो अब वो इस दुनिया में नहीं हैं.

---विज्ञापन---

परिवार के बीच ली आखिरी सांस

सैम नील के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी. बयान में बताया गया कि अभिनेता ने 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने परिवार के बीच आखिरी सांस ली. परिवार के मुताबिक, उनका जाना अचानक और अप्रत्याशित था. उन्होंने उसी गरिमा के साथ दुनिया को अलविदा कहा, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही. बाद में उनके एजेंट ने बताया कि अभिनेता की मौत निमोनिया के कारण हुई. इससे पहले उन्होंने ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी थी.

‘जुरासिक पार्क’ ने दिलाई दुनियाभर में पहचान

सैम नील का जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड में हुआ था. उनका असली नाम नाइजेल जॉन डर्मोट नील था. सात साल की उम्र में उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया था. कॉलेज के दिनों में उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी हुई और 1971 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की.

---विज्ञापन---

किस किरदार से मिली कभी न मिटने वाली पहचान?

हालांकि, उन्हें दुनियाभर में असली पहचान साल 1993 में आई स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ से मिली. इसमें उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट का किरदार निभाया था. डायनासोरों की दुनिया पर बनी इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. इसके अलावा उन्होंने ‘द पियानो’, ‘द हंट फॉर रेड अक्तूबर’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.

‘पीकी ब्लाइंडर्स’ में बने थे खूंखार अफसर

फिल्मों के अलावा सैम नील ने टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई. नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ में उन्होंने मेजर चेस्टर कैंपबेल का किरदार निभाया था. इस नेगेटिव रोल में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

---विज्ञापन---

कैंसर से लड़ाई के दौरान लिखी थी किताब

साल 2023 में अपनी आत्मकथा ‘Did I Ever Tell You This?’ के प्रचार के दौरान सैम नील ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्लड कैंसर है. उन्होंने बताया था कि बीमारी के दौरान कई मुश्किल दौर आए. अपनी किताब में उन्होंने लिखा था कि उन्हें लगा था कि शायद वह मरने वाले हैं. हालांकि, इलाज के बाद उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी. बाद में उन्हें CAR-T थेरेपी से भी फायदा मिला.

First published on: Nov 13, 2026 02:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो