बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में वायरल हुई कुछ तस्वीरों में सलमान पहले के मुकाबले कमजोर और थके हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए। इसी बीच सलमान खान ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी पांच नई तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया। तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। कहीं वह काउबॉय हैट में नजर आए, तो कहीं हल्की दाढ़ी और सिंपल लुक में। इन तस्वीरों में सलमान पहले से ज्यादा फिट और स्लिम दिखाई दिए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हुई। उन्होंने लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” सलमान के इस छोटे से सवाल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कई फैंस ने इसे उनकी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं का जवाब माना, जबकि कुछ ने इसे अपने चाहने वालों से जुड़ने का उनका खास अंदाज बताया। बिना किसी सफाई के सलमान ने सिर्फ पांच तस्वीरों और एक लाइन के कैप्शन से पूरी चर्चा का रुख बदल दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, उनकी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को राहत जरूर दी है।
---विज्ञापन---
Salman Khan Finally Breaks His Silence! 5 तस्वीरों से खोला सच..!! सवालों पर दबंग खान का ‘पलटवार’!
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हाल ही में वायरल हुई कुछ तस्वीरों में सलमान पहले के मुकाबले कमजोर और थके हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए।
First published on: Jul 20, 2026 11:41 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola