जी हां… ‘पांड्या स्टोर’ और ‘सैराब’ फेम टीवी एक्टर रोहित चंदेल को बड़ी राहत मिली है। नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में करीब दो महीने से जेल में बंद रोहित को सेशंस कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी रिहाई के साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं। गुरुवार को हुई सुनवाई में रोहित की वकील ने दलील दी कि मामले की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच पूरी हो गई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्पेशल जज शशिकला एस. नागुर ने जमानत मंजूर की। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, रोहित को 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा किया जाएगा। वह पीड़िता या उसके परिवार से किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं कर सकते। इसके अलावा उन्हें पीड़िता और अभियोजन पक्ष के गवाहों को प्रभावित या धमकाने और पीड़िता के घर के इलाके में जाने से भी रोक दिया गया है। रोहित को ट्रायल की हर तारीख पर कोर्ट में उपस्थित रहना होगा और किसी भी शर्त का उल्लंघन करने पर उनकी बेल रद्द हो सकती है। रोहित की रिहाई के पेपरवर्क की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमानत की खबर के बाद उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर राहत जताई और फैंस, दोस्तों व शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि रोहित को 10 जुलाई 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा करने, यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ‘सैराब’ से हटा दिया गया था।
---विज्ञापन---
Sairaab फेम TV एक्टर Rohit Chandel को POSCO केस में शर्तों के साथ मिली Bail,2 महीने बाद जेल से छूटे!
जी हां… ‘पांड्या स्टोर’ और ‘सैराब’ फेम टीवी एक्टर रोहित चंदेल को बड़ी राहत मिली है। नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में करीब दो महीने से जेल में बंद रोहित को सेशंस कोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी रिहाई के साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2026 02:52 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola