सुनीता आहूजा इन दिनों अपने परिवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, जहां उनका भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। 30 सितंबर को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन, भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा के साथ पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान सुनीता बेबी पिंक शाइनी आउटफिट में बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने पैपराजी के सामने परिवार के साथ जमकर पोज दिए। कश्मीरा ने भी अपनी मामी सास पर खूब प्यार लुटाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और कैमरे के सामने साथ में पोज दिए। इसी दौरान पैपराजी ने जब पूछा कि ‘मामा किधर हैं?’ तो परिवार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और कुछ पल के लिए सभी चुप हो गए। इस चुप्पी ने एक बार फिर फैंस का ध्यान सुनीता और गोविंदा के रिश्ते की ओर खींच लिया। वहीं, कश्मीरा और सुनीता की बातचीत ने भी सबका ध्यान खींचा। पैपराजी के कहने पर कश्मीरा ने मजाकिया अंदाज में अपनी और सुनीता की जोड़ी को ‘पावर कपल’ बताया। इसके जवाब में सुनीता ने कश्मीरा को अपनी ‘पावरफुल बहू’ कहा। कश्मीरा ने भी इसका क्रेडिट सुनीता को देते हुए कहा कि उन्होंने ही उन्हें सब सिखाया है। बता दें कि कभी सुनीता और कश्मीरा के रिश्ते में मनमुटाव रहा था। हालांकि, अप्रैल 2026 में ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर कश्मीरा ने सुनीता से माफी मांगी थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते बेहतर हुए। अब दोनों की ये बॉन्डिंग चर्चा में है।
---विज्ञापन---
Govinda को छोड़ Sunita Ahuja ने की पार्टी! Kashmera Shah ने कसा तंज! बेटे-भांजे संग वीडियो Viral!
सुनीता आहूजा इन दिनों अपने परिवार के साथ एक बर्थडे पार्टी में पहुंचीं, जहां उनका भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। 30 सितंबर को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन, भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा के साथ पार्टी में शामिल हुईं।
---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 05:06 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola